10 महीने की बच्ची को भारतीय रेलवे में मिली सरकारी नौकरी, रेलवे के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ

Wednesday, Jul 06, 2022 - 05:23 PM (IST)

नेशनल डेस्क: देश की बढ़ती बेरोजगारी को लेकर जहां युवा सरकारी और प्राइवेट नौकरी के लिए जद्दोजहद कर रहे हैं वहीं इस बीच  महज 10 महीने की बच्ची की भारतीय रेलवे में नौकरी पक्की हो गई है।

दरअसल, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल के कार्मिक विभाग ने 10 माह की बच्ची की नियुक्ति के लिये रजिस्ट्रेशन किया है। रेलवे के रायपुर मंडल के इतिहास में यह पहली बार ऐसा हुआ है।  

दरअसल इस बच्ची के पिता राजेन्द्र कुमार पीपी यार्ड भिलाई में सहायक पद पर कार्यरत थे। राजेन्द्र कुमार का 1 जून को मंदिर हसौद के नजदीक सड़क हादसे में निधन हो गया था जिसके चलते उकी 10 बच्ची के अनुकम्पा नियुक्ति के लिए उसका रजिस्ट्रेशन करवाया गया है।

बता दें कि इस दर्दनाक हादसे में  बच्ची के माता और पिता दोनों की मृत्यु हो गई थी और हादसे के दौरान बच्ची भी उनके साथ थी।  रेलवे के रायपुर रेल मंडल द्वारा राजेन्द्र के परिवार को नियमानुसार सभी सहायता उपलब्ध कराई गई।  बच्ची के दादा-दादी, मौसी, चाचा भी साथ में रहे एवं बच्ची के व्यस्क होने पर नियुक्ति की कार्य विधि को पूरा किया।
 
वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी उदय कुमार भारती ने बताया कि उनके लिये भी इस छोटी से बच्चे के अंगुठे का निशान लेना कठिन था। फिर भी बच्ची के बेहतर भविष्य के लिए प्रक्रिया की गई। बच्ची का रजिस्ट्रेशन करवा दिया गया है, अब बालिग होने के बाद बच्ची ड्यूटी ज्वाइन कर सकती है।


 

Anu Malhotra

Advertising