प्रसूता के शव को मर्दों ने कंधा देने से किया इनकार, महिलाओं ने पंहुचाया श्मशान
Saturday, Oct 26, 2019 - 09:22 AM (IST)
कांकेर: छत्तीसगढ़ के आदिवासी बाहुल्य कांकेर जिले में मानवता पर अंधविश्वास हावी होने का मामला सामने आया है। यह घटना कांकेर जिले के सुदूर आमाबेड़ा इलाके की है, आमाबेड़ा में एक गर्भवती महिला की प्रसव के दौरान मृत्यु हो गई।
गांव के बाहर ले जाकर किया गया अंतिम संस्कार
इसके बाद उसके अंतिम संस्कार के लिए शव को श्मशानघाट ले जाना था, लेकिन गांव के पुरुषों ने प्रसूता के शव को कंधा देने से इंकार कर दिया। इसके बाद गांव की महिलाओं ने प्रसूता के शव को खटिया पर लादकर कंधा दिया। इसके बाद गांव के बाहर ले जाकर उसका अंतिम संस्कार किया।