छत्तीसगढ़ : नक्सलियों के हमले में सी.आर.पी.एफ. का जवान शहीद, 5 घायल

Monday, Mar 18, 2019 - 10:44 PM (IST)

रायपुर: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में सोमवार को नक्सलियों द्वारा घात लगाकर किए गए हमले में सी.आर. पी.एफ. का एक जवान शहीद हो गया और 5 अन्य घायल हो गए।

अधिकारियों ने बताया कि सी.आर.पी.एफ. की 231 बटालियन की एक टीम राज्य पुलिस इकाई के साथ जिले के आरनपुर क्षेत्र में सुरक्षा ड्यूटी पर थी। उसी दौरान एक आई.ई.डी. विस्फोट हुआ और नक्सलियों ने सुरक्षाकर्मियों पर गोलियां चलाईं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह घटना शाम 4.30 बजे दंतेवाड़ा जिले में अर्धसैनिक बल की कमाल चौकी के निकट हुई। 

Pardeep

Advertising