आज होगा छत्तीसगढ़ कैबिनेट का विस्तार, 10 विधायक लेंगे मंत्री पद की शपथ

Tuesday, Dec 25, 2018 - 01:43 AM (IST)

रायपुरः छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मंगलवार को अपनी कैबिनेट का विस्तार करेंगे और उस दिन दस विधायकों के मंत्री के तौर पर शपथ लेने की संभावना है। गौरतलब है कि बघेल के 17 दिसम्बर को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के साथ टी एस सिंहदेव और ताम्रध्वज साहू ने मंत्री पद की शपथ ली थी।
 
छत्तीसगढ़ कैबिनेट में मुख्यमंत्री सहित अधिक से अधिक 13 मंत्री हो सकते हैं। राज्य में विधानसभा की 90 सीटें हैं। उन्होंने कहा कि राज्यपाल आनंदीबेन पटेल नए मंत्रियों को क्रिसमस के दिन 25 दिसम्बर को राजभवन में पद की शपथ दिलाएंगी। उन्होंने कहा कि शपथ ग्रहण के बाद मंत्रियों के विभाग तय किए जाएंगे। राज्यपाल भवन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पुष्टि की कि मंगलवार को सुबह 11 बजे समारोह होगा।

Pardeep

Advertising