धार्मिक श्रद्धा के साथ मनाया गया छठ पूजा का पर्व

Saturday, Nov 21, 2020 - 06:41 PM (IST)

कठुआ : जिला मुख्यालय पर प्रवासी मजदूरों द्वारा छठ पूजा का पर्व धार्मिक श्रद्धा के साथ मनाया गया। बरमोरा स्थित नहर किनारे बनाए गए घाट पर काफी संख्या में प्रवासी श्रमिकों ने शिरकत करते हुए इस पूजा अर्चना में भ्भाग लिया। इस विशेष पूजा में महिलाओं के साथ साथ पुरुषों ने पूरी विधि, श्रद्धा और धार्मिक परंपरा के अनुसार बहते पानी में अध्र्य दिया। श्रमिक परिवार से जुड़े सुरेश यादव, जवाहर लाल आदि ने कहा कि वेदों के अनुसार भारत में सूर्योपासना की परंपरा वैदिक काल से चली आ रही है।

मान्यता है कि इस विशेष पूजा के साथ साथ जो व्यक्ति सूर्य देव को जो नित्य इस प्रकार नमस्कार करता है वह कभी रोगी और दरिद्र नहीं होता। यह परंपरा हमें एक तरह से संदेश भी देती है कि हम सब उन्हें तो सम्मान देना चाहिए कि जो लोग आगे बढ़ रहे हैं जबकि उनका सम्मानभ्भी करना चाहिए जिनका महत्व कम रह गया है। उन्होंने कहा कि पहले वह अपने अपने प्रदेश में इस पर्व को मनाते थे जबकि अब कामकाज के लिए वे जम्मू कश्मीर आए हैं और पिछले कुछ वर्षों से यहीं पर ही पूजा अर्चना की जा रही है। इस पूजा अर्चना एवं कार्यक्रम में स्थानीय लोगों सहित प्रशासन का सहयोग भी सराहनीय है।  

Monika Jamwal

Advertising