आज से शुरू हुआ छठ पूजा का पर्व, यमुना नदी के जहरीले झाग के बीच श्रद्धालुओं ने किया स्नान

Monday, Nov 08, 2021 - 01:39 PM (IST)

नई दिल्ली:  दिवाली पर पटाखे चलाने से जहां दिल्ली में वायु प्रदुषण गंभीर श्रेणी में पहुंच गया है। वहीं इस बीच छठ पूजा का पर्व शुरू हो गया है। बता दें कि  कालिंदी कुंज समेत कई घाटों से बेहद डरावनी फोटो सामने आई हैं। दरअसल छठ पूजा के पहले दिन श्रद्धालुओं ने यमुना नदी के जहरीले झाग के बीच स्नान किया। 
 

छठ पूजा का पर्व आज से शुरू
बता दें कि छठ पूजा का पर्व आज से शुरू हो गया है, जबकि 9 नवंबर को खरना होगा। इस दिन छठ व्रती के साथ पूरा परिवार दूध-भात, गुड़ और केले का सेवन करते हैं,  इसके बाद 10 नवंबर को अस्‍ताचल सूर्य देवता को पहले अर्घ्‍य दिया जाता है, इसके अगले दिन यानी 11 नवंबर को अहले सुबह उगते हुए सूर्य को अंतिम अर्घ्‍य दिया जाता है और सुबह के अर्घ्‍य के साथ ही छठ महापर्व का समापन होगा।

वहीं बता दें कि दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) ने कोरोना महामारी को देखते हुए इस साल यमुना नदी के किनारे छठ पूजा की अनुमति नहीं दी है। इसके बावजूद लोग वहां ,स्नान के लिए जा रहे हैं।  घाट पर मौजूद ​श्रद्धालु महिला ने कहा कि यमुना का पानी बहुत गंदा है लेकिन छठ पूजा में नहाना पड़ता है, इसलिए हम नहाने आए हैं।

 

Anu Malhotra

Advertising