छठ पूजा के दिन एक परिवार की इस तरह मातम में बदल गईं खुशियां

punjabkesari.in Monday, Nov 07, 2016 - 03:42 PM (IST)

कानपुर:  यूपी के कानपुर में छठ पूजा के दिन एक परिवार की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं जब परिवार की छोटी लड़की ने खिड़की से लटक कर फांसी लगा ली। दरअसल, घटना के समय पूरा परिवार सूर्य को अघ्र्‍य देने के लिए नहर पर गया था। वहीं, सुसाइड की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। परिवारवालों ने बताया कि लड़की अपनी बड़ी बहन से नाराज थी, इसीलिए उसने ये खौफनाक कदम उठाया। 
 
कानपुर के गोविंद नगर थानाक्षेत्र में रहने वाले शिव शंकर पाल राज मिस्त्री का काम करते हैं। वे यहां पत्नी बिन्दादेवी, बड़ी बेटी रिंकी, बेटा अरविंंद, बेटा नन्हें और सबसे छोटी बेटी पूजा (16) के साथ रहते हैं। पूजा 10 वीं की छात्रा थी।  उसकी बड़ी बहन रिंकी की शादी बिहार के बक्सर में तीन साल पहले हुई थी। छठ पर्व मनाने के लिए रिंकी रविवार को कानपुर अपने मायके आई थी।
 
पूजा की मां बिंदादेवी ने बताया कि छठ पूजा के मौके पर बड़ी बेटी ससुराल से आई थी। उसके आने से यह त्यौहार हमारे लिए और भी खास हो गया था। जब हम सभी शाम के वक्त पूजा के लिए जा रहे थे तभी पूजा, रिंकी से उसकी सैंडल पहनने की जिद करने लगी। वो कहने लगी- 'दीदी ये सैंडल बहुत अच्छी है, इसे मैं पहनकर छठ मेले में पूजा के लिए जाउंगी।' रिंकी ने कहा कि अभी मैं पहन लूं, पूजा करके जब लौटेगें तो तुम्‍हें नई सैंडल खरीद देगें। मां ने बताया कि वो इसी बात पर नाराज हो गई। जब सभी पूजा के लिए जाने लगे तो उसने कहा -'आप सभी चलो मैं आ रही हूं।' उसके कहने पर हम सभी चले गए तभी उसने खिड़की में फंदा लगाकर फांसी लगा ली।
  
लड़की के पिता शिव शंकर ने बताया कि हमारे मकान के ऊपर के पोर्शन में तीन किराएदार रहते हैं।  बेटी ने जहां पर फांसी लगाई थी, उसके ऊपर की छत पर लोहे का जाल पड़ा हुआ है। किराएदार कोमल की उस पर नजर पड़ी कि खिड़की से पूजा लटकी हुई है, तो उसने इसकी सूचना हमें दी।  पूजा छोड़ कर हम सभी नहर से भाग कर आए तो देखा पूजा का शव खिड़की से लटक रहा था। इसके बाद पुलिस के आने के बाद शव को नीचे उतारा गया। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News