चेन्नई: लैंडिंग से पहले विमान में आई तकनीकी खराबी, सभी यात्री सुरक्षित

Tuesday, Jan 14, 2020 - 08:39 AM (IST)

चेन्नई: यहां सोमवार को उतरने से पहले एक विमान में मामूली तकनीकी खराबी आ गई। हालांकि, सभी यात्रियों को विमान के उतरने के बाद सुरक्षित निकाल लिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विमान में 140 यात्री सवार थे। एयरलाइंस के एक प्रवक्ता ने बताया कि वाराणसी-चेन्नई के बीच सेवा देने वाले स्पाइसजेट के विमान में तकनीकी खराबी आ गई थी, फिर भी इसने सामान्य तरीके से लैंडिंग की।

 

प्रवक्ता ने बताया कि यात्रियों को सामान्य तरीके से विमान से सुरक्षित निकाल लिया गया।

Seema Sharma

Advertising