कहासुनी के बाद जवान ने सेना अधिकारी को मारी गोली, फिर किया Suicide

Tuesday, Aug 27, 2019 - 01:21 PM (IST)

नई दिल्ली: चेन्नई स्थित पल्लावरम बैरक में एक सैनिक ने सेना के अधिकारी की गोली मारकर हत्या करने के बाद खुद को भी गोली मार ली। जानकारी मुताबिक पल्लावरम आर्मी कैंप में आर्मी रेजिडेंस हवलदार प्रवीण कुमार ने राइफलमैन जेक शीर थानू को ड्यूटी पर देरी से आने के कारण डांटा था। जिस के बाद दोनो में बहस  हो गई। 

घटना से इलाके में मचा हड़कंप
कुछ देर बाद मामला शांत हो गया और दोनो अपने काम में व्यस्त हो गए। आधी रात को जब प्रवीणकुमार कमरे में सो रहा था तब सिपाही ने उसे गोली मार दी। आसपास के लोग कुछ समझ पाते इसके पहले ही उसने खुद को भी गोली मार ली। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है।

मामले की जांच में जुटी पुलिस
वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि घटना सोमवार देर रात करीब तीन बजे की है। अधिकारी ने कहा, हमे संदेह है कि राइफलमैन ड्यूटी के दौरान सुस्त रवैया अपनाने के लिए हवलदार द्वारा दंडित किए जाने से नाराज था। रक्षा सूत्रों ने बताया कि मामले की जांच जारी है। 

Anil dev

Advertising