चंडीगढ़ में यह डिपार्टमेंट हुआ कैशलैस, लगाई गईं 20 से ज्यादा मशीनें

Friday, Dec 02, 2016 - 08:59 PM (IST)

चंडीगढ़, (विजय) : चंडीगढ़ हाऊसिंग बोर्ड (सी.एच.बी.) 1 दिसम्बर से कैशलैस हो गया है। यानि अब बोर्ड में सभी प्रकार की ट्रांजैक्शन के लिए कैश नहीं लिया जाएगा। इसके लिए बोर्ड ने अपने प्रशासनिक  तंत्र में कई प्रकार के बदलाव कर लिए हैं। खास बात यह है कि सी.एच.बी. कैशलैस बनने वाला चंडीगढ़ प्रशासन का पहला डिपार्टमैंट है। इसके लिए बोर्ड ने एस.बी.आई. की सैक्टर-9 स्थिति ब्रांच में करंट अकाऊंट भी खोल लिया है। जहां पर सभी प्रकार की रसीदें एकत्रित की जाएंगी।

इस अकाऊंट को प्वाइंट ऑफ सेल (पी.ओ.एस.)/स्वाइप मशीन से अटैच किया गया है जो शुक्रवार को रिसेप्शन काऊंटर पर इंस्टॉल कर दी गई हैं। बोर्ड की अन्य स्वाइप मशीनों में भी यही सिस्टम अपनाया गया है जिससे विभिन्न पुनर्वास कॉलोनियों में रहने वाले लोगों के रेंट और वाटर चार्जिस को एकत्रित किया जाएगा। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया द्वारा इसके लिए बोर्ड को 21 स्वाइप मशीनें दी गई हैं। इन मशीनों में अलॉटी अपने डेबिट/क्रेडिट कार्ड के जरिए पेमैंट कर सकते हैं।

 

Advertising