बेंगलूरू में धोखाधड़ी के मामले में चोकसी के खिलाफ आरोपपत्र दायर

punjabkesari.in Thursday, Aug 09, 2018 - 10:43 PM (IST)

बेंगलूरू:  कर्नाटक पुलिस ने यहां 9.11 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी के मामले में आरोपी मेहुल चोकसी के खिलाफ आरोपत्र दायर किया है। कर्नाटक पुलिस ने चोकसी के खिलाफ जिस मामले में आरोपपत्र दायर किया है, वह मामला 2015 में दर्ज हुआ था। 

पुलिस महानिरीक्षक (आॢथक अपराध शाखा) हेमंत निम्बालकर ने बताया कि चोकसी के खिलाफ सात अगस्त को प्रथम अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट के समक्ष आरोपपत्र दायर किया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शहर के आभूषण निर्माता हरिप्रसाद की शिकायत पर 2015 में चोकसी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। पुलिस ने बताया कि अदालत ने चोकसी के खिलाफ गैर जमानती गिरफ्तारी वारंट जारी किया। 

चोकसी इस समय एंटीगुआ में है। हरिप्रसाद ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया था कि चोकसी ने उनके साथ 9.11 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी की। चोकसी और उसका भांजा नीरव मोदी पंजाब नेशनल बैंक को करीब 14,000 करोड़ रुपए का चूना लगाने के मामले में वांछित हैं। भारत चोकसी को एंटीगुआ से वापस लाने की कोशिशों में लगा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Pardeep

Recommended News

Related News