तिरुपति: तिरुमाला वेंकटेश्वर मंदिर में लोगों के बीच मची अफरा-तफरी, 3 श्रद्धालु जख्मी

Tuesday, Apr 12, 2022 - 12:54 PM (IST)

नेशनल डेस्क: आंध्र प्रदेश स्थित तिरुमाला वेंकटेश्वर मंदिर में मंगलवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी थी जिसके कारण वहां अचानक भगदड़ जैसे हालात पैदा हो गए। भगदड़ के कारण वहां अभी तक तीन लोगों के घायल होने की खबर है। मिली जानकारी के मुताबिक श्रद्धालु सर्व दर्शन टिकट लेने पहुंचे थे, टिकट काउंटर पर काफी भीड़ थी। सर्व दर्शन का अर्थ होता है- 'सबको दर्शन' देना, तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम श्रद्धालुओं को फ्री दर्शन की सुविधा देती है।

 

हफ्ते के अलग-अलग दिन सर्व दर्शन का समय होता है और इसमें बदलाव भी होता रहता है। इसमें नंबर आने में बाकी दर्शन के तरीकों से ज्यादा वक्त लगता है। बता दें कि कोरोना पाबंदियों के कारण वेंकटेश्वर मंदिर आम श्रद्धालुओं के लिए बंद था। इसी साल 14 मार्च को कोरोना पाबंदियां हटने के बाद श्रद्धालु अब दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।

Seema Sharma

Advertising