सुधार के लिए जरूरी है हृदय परिवर्तन – आचार्य महाश्रमण

punjabkesari.in Saturday, Nov 04, 2023 - 07:19 PM (IST)

मुंबईः सद्भावना, नैतिकता एवं नशामुक्ति के संदेश के साथ समाज में सदाचार की सौरभ फैलाने वाले अणुव्रत अनुशास्ता युगप्रधान आचार्य श्री महाश्रमण जी के मंगल सान्निध्य में अणुव्रत विश्व भारती सोसाइटी द्वारा ड्रग्स के खिलाफ अभियान "एलिवेट : एक्सपीरियंस द रियल हाई" नेशनल सेमिनार का आयोजन हुआ। इस अवसर पर महाराष्ट्र सरकार के सांस्कृतिक मंत्री सुधीर मुगंतीवार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। कार्यक्रम में आज पुलिस ऑफिसर्स एवं एनसीसी कैडेट्स की विशेष रूप से बड़ी संख्या में उपस्थिति थी। साथ ही विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य व्यक्ति कार्यकम में आचार्य श्री से प्रेरणा पाथेय प्राप्त करने हेतु उपस्थित हुए।
PunjabKesari
मंगल प्रवचन में युगप्रधान आचार्य श्री महाश्रमण ने कहा – दुःख के दो कारण होते है अज्ञान और मोह। आदमी में सद व असद दोनों प्रकार के संस्कार भीतर में है। कहा गया है- असद से सद की ओर प्रस्थान करो। छोटा बच्चा ज्ञान के अभाव में आग में भी हाथ डाल देता है, क्योंकि उसे मालूम नहीं होता कि आग में हाथ डालने से हाथ जल जाता है। दूसरा कारण होता है मोह। जिसमें राग द्वेष के संस्कार है वह जान लेने के बाद भी मोहनीय कर्म के प्रभाव से न चाहते हुए भी वह उस कार्य को कर लेता है। गीता में श्रीकृष्ण ने अर्जुन से कहा है कि काम और क्रोध व्यक्ति को गलत मार्ग पर ढकेल देते हैं। हम अहिंसा व अणुव्रत की जो बात करते है, आचार्य तुलसी ने अणुव्रत आन्दोलन का प्रारम्भ किया और आचार्य महाप्रज्ञ जी ने इसे गति प्रदान की। आज अणुव्रत विश्व भारती संस्था इस दिशा में कार्यशील है। अणुव्रत के संदेशों को फैलाने का कार्य कर रही है।
PunjabKesari
गुरुदेव ने आगे कहा कि ड्रग को नियंत्रित करने के लिए तीन आयामी कार्य की अपेक्षा है। पहला विख्यात डॉक्टर आदि इस कार्य से जुड़ें व संत तथा सरकार सब संयुक्त रूप से उसके नुकसानों की ओर सबका ध्यान दिलाये, संयुक्त घोषणा करें तथा उसके दुष्परिणामों की पूरी जानकारी देकर जनता को जागरूक करें। संतों का काम है ह्रदय परिवर्तन, सरकार का काम है दंड और डाक्टर का काम रोग मुक्ति। इस दिशा में बदलाव लाने हेतु पुरुषार्थ होता रहे। अणुव्रत सब धर्मों से ऊपर उठकर बात करता है। पहले इंसान इंसान फिर हिंदू या मुसलमान। समाज सुधार की दिशा में कार्य हो ताकि मानव दुराचरण से बचकर जीवन को सुफल बना सके।
PunjabKesari
कार्यक्रम में महाराष्ट्र सरकार के सांस्कृतिक मंत्री सुधीर मुंगटीवार सहित सुप्रसिद्ध गीतकार मनोज मुंतशिर, एस.वी. खाडिलकर (न्यूरोलॉजिस्ट - मुम्बई हॉस्पिटल), मधुकर पांडे IPS (पुलिस कमिश्नर - मीरा भायंदर वसई विरार),  संजय कुमार सिंह, एफ.आई.एल, सचिन जैन, आई.आर.आई, शांतिलाल कवाड़ आदि गणमान्य विशेष रूप से उपस्थित थे। उन्होंने अपने विचारों की भी प्रस्तुति दी। डॉ. गौतम भंसाली, अणुविभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अविनाश नाहर, संयोजक  अशोक कोठारी , सहसंयोजक ललित छाजेड़ आदि ने कार्यक्रम के संदर्भ में अपने विचार रखे।
PunjabKesari
गिरते इंसान को हाथ पकड़ ऊपर उठाते है जैन - मनोज मुंतशिर
सुप्रसिद्ध गीतकार मनोज मूर्तिशिर अपने वक्तव्य में कि सभी लोग उठकर अपनी अंगुली से व्हाट्सएप ट्विटर पर मैसेज भेजते हैं लेकिन जैन लोग गिरते हुए इंसान को अंगुली पकड़ कर ऊपर उठाते हैं। जहां भी अच्छा काम होता है वहां जैन समाज सबसे आगे होता है। भगवान ऋषभ की संतान जैन समाज भारत के विकास में 25% से भी ज्यादा योगदान करती है जबकि जैन समाज की संख्या 0.37% ही है इतनी तरक्की जैन माइनॉरिटी होने के बाद भी भारत के विकास में है। हम सभी भगवान राम और महावीर के वंशज है तो ड्रग्स नामक दानव को आसानी से मार गिराएंगे सभी नौजवान यह संकल्प करें की ना वह ड्रग्स लेंगे और ना किसी को लेने देंगे तब भारत को नंबर वन पर आने से कोई नहीं रोक सकता। यह जानकारी मीडिया प्रभारी अनिल परमार ने दी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Yaspal

Related News