Aadhar Card New Update: अब सेंटर जाने की टेंशन खत्म, घर बैठे ऐसे बदलें नाम, पता और मोबाइल नंबर
punjabkesari.in Thursday, May 07, 2026 - 09:54 AM (IST)
Aadhaar Card Update Online : आज के डिजिटल दौर में आधार कार्ड हमारे जीवन का अनिवार्य हिस्सा बन चुका है। बैंक खाता खुलवाना हो या सरकारी योजनाओं का लाभ लेना, हर जगह आधार की जरूरत पड़ती है। अक्सर आधार में गलत नाम या पुराने पते की वजह से हमारे कई काम रुक जाते हैं। इसी समस्या को दूर करने के लिए UIDAI का mAadhaar ऐप एक वरदान साबित हो रहा है। अब आप बिना लंबी लाइनों में लगे अपने स्मार्टफोन से ही जरूरी बदलाव कर सकते हैं।
इस तरीके से करें इसकी शुरुआत
सबसे पहले अपने फोन के गूगल प्ले स्टोर या ऐपल ऐप स्टोर से mAadhaar ऐप डाउनलोड करें। ऐप खोलने के बाद आपको अपना मोबाइल नंबर रजिस्टर करना होगा। इसके बाद अपने आधार नंबर और प्राप्त हुए ओटीपी (OTP) के जरिए लॉगिन करें।

1. Change Name
अगर आपके नाम की स्पेलिंग गलत है या शादी के बाद नाम बदलना चाहते हैं तो इन स्टेप्स को फॉलो करें। ऐप में 'Update Aadhaar Online' विकल्प पर जाएं। यहां 'Name' को चुनें और अपना सही नाम टाइप करें। आपको पहचान पत्र (जैसे पैन कार्ड या पासपोर्ट) की स्कैन कॉपी अपलोड करनी होगी। अंत में मामूली शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें और रिक्वेस्ट सबमिट कर दें।
2. Update Address
नया घर लेने या शिफ्ट होने पर पता बदलना अब बहुत आसान है। ऐप में 'Update Address Online' पर क्लिक करें। अपना नया पता दर्ज करें और पते के प्रमाण (Address Proof) के तौर पर बिजली बिल, रेंट एग्रीमेंट या वोटर आईडी अपलोड करें। प्रक्रिया पूरी होने के बाद आपको एक रसीद मिलेगी।

3. Mobile Number Update
आधार के साथ सही मोबाइल नंबर लिंक होना सुरक्षा के लिहाज से जरूरी है। ऐप में जाकर अपनी पहचान को फेस स्कैन (Face Scan) या ओटीपी के जरिए प्रमाणित (Verify) करें। फिर
वेरिफिकेशन सफल होने पर नया मोबाइल नंबर दर्ज करें और मांगी गई जानकारी भरकर सबमिट करें।

स्टेटस को ऐसे करें चेक
आवेदन करने के बाद आपको एक रिक्वेस्ट नंबर (SRN) मिलता है। आप इसी ऐप के जरिए अपने 'Update Request Status' को ट्रैक कर सकते हैं। आमतौर पर कुछ ही दिनों में जानकारी अपडेट हो जाती है जिसके बाद आप अपना नया डिजिटल आधार कार्ड (e-Aadhaar) डाउनलोड कर सकते हैं।
