ISRO चीफ ने बताया 2020 का टारगेट, बोले- चंद्रयान-3 और गगनयान होगा लॉन्च

Wednesday, Jan 01, 2020 - 12:34 PM (IST)

नेशनल डेस्कः भारत 2020 में चंद्रयान-3 को लॉंच करेगा। केंद्र सरकार ने चंद्रयान-3 को मंजूरी दे दी है, इसरो चीफ के. सिवन ने इसकी जानकारी दी। इसरो चीफ ने नए साल पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि इस साल चंद्रयान-3 प्रॉजेक्ट भी लॉन्च होगा। के. सिवन ने कहा कि चंद्रयान-3 मिशन के लिए सरकार की मंजूरी मिल गई है। चंद्रयान-3 काफी हद तक चंद्रयान-2 से मिलता जुलता होगा।

इसरो प्रॉजेक्ट पर काम शुरू हो चुका है। इसका कॉन्फिगरेशन चंद्रयान-2 की तरह ही होगा। इसमें भी लैंडर और रोवर होगा। वहीं उन्होंने बताया कि साल 2020 में गगनयान भी लॉन्च किया जाएगा। गगनयान के मिशन के लिए 4 अंतरिक्षयात्रियों की पहचान की गई है। इसके लिए राष्ट्रीय स्तर की परामर्श समिति का गठन किया गया है। बता दें कि 2019 में इसरो ने चंद्रयान-2 लॉन्च किया था, हालांकि विक्रम लैंडर की चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग नहीं हो पाई थी। मिशन चंद्रयान-2 की भारत ही नहीं दुनियाभर में काफी चर्चा हुई थीं।

Seema Sharma

Advertising