चंद्रयान-2 कहानी का अंत नहीं, फिर करेंगे सॉफ्ट लैंडिंग का प्रयास : इसरो प्रमुख सिवन

Saturday, Nov 02, 2019 - 05:22 PM (IST)

नेशनल डेस्कः भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) प्रमुख के. सिवन ने चंद्रयान पर सॉफ्ट लैंडिंग को लेकर बड़ा बयान दिया है। इसरो के 50 साल पूरे होने के मौके पर सिवन ने आईआईटी दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में शनिवार को कहा कि चंद्रयान-2 कहानी का अंत नहीं है। भविष्य में सॉफ्ट लैंडिंग के लिए पूरे प्रयास किए जाएंगे।

सिवन ने आगे कहा कि आने वाले महीनों में कई एडवांस सैटेलाइट्स लॉन्च करने की योजना है। उन्होंने कहा, “आप सभी लोग चंद्रयान-2 मिशन के बारे में जानते हैं। तकनीकी पक्ष की बात करें तो यह सच है कि हम विक्रम लैंडर की सॉफ्ट लैंडिंग नहीं करा पाए। लेकिन पूरा सिस्टम चांद की सतह से 300 मीटर दूर तक पूरी तरह काम कर रहा था।

के सिवन ने कहा कि हमारे पास बेहद कीमती डेटा उपलब्ध है। मैं आप लोगों को भरोसा दिलाता हूं कि भविष्य में इसरो अपने अनुभव और तकनीकी दक्षता के जरिए सॉफ्ट लैडिंग का हरसंभव प्रयास करेगा।

Yaspal

Advertising