चंद्रयान-2 ने भेजी पहली तस्वीर, अतंरिक्ष से ऐसी दिखती है हमारी पृथ्वी

Sunday, Aug 04, 2019 - 02:15 PM (IST)

नेशनल डेस्कः चंद्रयान-2 ने अंतरिक्ष से धरती की तस्वीरें भेजी हैं। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने यह तस्वीर ट्विटर पर शेयर की और जानकारी दी कि चंद्रयान-2 द्वारा ली गई धरती की तस्वीरें। इसरो ने बताया कि चंद्रयान-2 ने यह तस्वीरें LI4 कैमरे से ली हैं।

अंतरिक्ष से हमारी धरती कैसी दिखती है, साफ-साफ तस्वीरों में नजर आ रहा है। बता दें कि लैंडर-विक्रम 6 सितंबर को चांद पर पहुंचेगा और उसके बाद प्रज्ञान यथावत प्रयोग शुरू करेगा।

चंद्रमा की कक्षा में यान के पहुंचने के बाद विक्रम नाम का लैंडर कक्षा से अलग हो जाएगा। हालांकि ऑर्बिटर चांद की सतह से 100 किलोमीटर की दूरी पर चक्कर लगाता रहेगा। इससे पहले इसरो का चंद्रयान-2 की ऑर्बिट चौथी बार सफलतापूर्वक आगे बढ़ा।

उल्लेखनीय है कि चंद्रयान -2 22 जुलाई को सबसे भारी रॉकेट जियोसिंक्रोनस सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल-मार्क तीन ( GSLV MK3) जिसे बाहुबली नाम दिया गया है पर सवार होकर मिशन मून के लिए रवाना हुआ था।

Seema Sharma

Advertising