चंद्रबाबू नायडू मोदी सरकार के खिलाफ करेंगे आंदोलन

Wednesday, Jan 30, 2019 - 07:00 PM (IST)

नेशनल डेस्कः आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने केंद्र सरकार के खिलाफ आंदोलन का ऐलान किया है। नायडू ने कहा कि केंद्र सरकार के खिलाफ 1 फरवरी से 13 फरवरी तक आंदोलन किया जाएगा। सरकार के खिलाफ 11 फरवरी को दिल्ली में आंदोलन किया जाएगा।


बता दें कि तेलगू देशम पार्टी (टीडीपी) ने पिछले साल भाजपा गठबंधन से अलग हो गई थी, जिसके बाद नायडू लगातार मोदी सरकार की नीतियों की आलोचना करते आ रहे हैं। साथ ही आने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर थर्ड फ्रंट बनाने की जुगत में हैं। 

 

Yaspal

Advertising