कांग्रेस समर्थक की हेगड़े को चुनौती- छू ली हिंदू लड़की, अब तोड़कर दिखाओ हाथ

Tuesday, Jan 29, 2019 - 01:24 PM (IST)

नेशनल डेस्क: केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार हेगड़े 'हिंदू लड़कियों' को लेकर दिए गए बयान को लेकर विवादों में घिर गए हैं। जहां कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने उन्हे बर्खास्त करने की मांग की तो वहीं कांग्रेस के एक समर्थक ने केंद्रीय मंत्री को चुनौती दी है।
 

तहसीन पूनावाला ने ट्विटर पर अपनी पत्‍नी मोनिका वडेरा के साथ एक तस्वीर शेयर की है। इसके साथ उन्होंने लिखा कि अनंत हेगड़े जी मेरे हाथों ने एक हिंदू लड़की को छू लिया है, अब आप जो करना चाहते हैं कीजिए। दरअसल अनंत कुमार हेगड़े ने रविवार को कहा था कि 'जो हाथ हिंदू लड़की को छुए वह बचना नहीं चाहिए। जिसके बाद कांग्रेस समर्थक ने उनपर पलटवार किया। 


बता दें कि केंद्रीय मंत्री के इस बयान के बाद सियासत शुरू हो गई है। उनकी टिप्पणी की निंदा करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गुंडू राव ने ट्वीट किया कि केंद्रीय मंत्री या सांसद बनने के बाद आपकी उपलब्धियां क्या रही हैं? कर्नाटक के विकास में आपका क्या योगदान है? कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पर जवाबी हमला बोलते हुए हेगड़े ने ट्वीट किया कि मैं जरूर इस शख्स के सवाल का जवाब दूंगा लेकिन उससे पहले वह अपनी कृपया उपलब्धियों का खुलासा करें? मैं इस शख्स को केवल ऐसे व्यक्ति के रूप में जानता हूं जो एक मुस्लिम महिला के पीछे भागा था।
 

vasudha

Advertising