जम्मू में आज ट्रांसपोर्टरों का चक्का जाम

Wednesday, Jun 12, 2019 - 01:18 PM (IST)

जम्मू :जम्मू कश्मीर ट्रांसपोर्टरस एसोसिएशन ने आज यानि कि 12 जून को हड़ताल का आहवान कर रखा है। शहर की सडक़ों से पब्लिक ट्रांसपोर्ट नदारद है। पूरी तरह से चक्का जाम है। यह चक्का जाम संबंधित विभाग द्वारा गाडिय़ों को फिटनेस सर्टिफिकेट जारी नहीं किये जाने के विरोध में किया गया है। 


एसोसिएशन का कहना है कि जम्मू , कश्मीर और लद्दाख, तीनो प्रांत मिलकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलेंगे और अपनी मांग को पूरा करवाएंगे। बुधवार को किसी भी तरह की कोई गाड़ी सडक़ पर नहीं दिखी। प्राइवेट वाहनों की जगह बाकी सब गाडिय़ां नदारद रहीं जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़  रहा है।
 
 

Monika Jamwal

Advertising