पाकिस्तान ने किया संघर्ष विराम का उल्लंघन, जवान शहीद

Monday, Nov 12, 2018 - 02:02 PM (IST)

जम्मू:  जम्मूू के सुंदरबनी सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान ने संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए अंधाधुंध गोलीबारी की, जिससे एक भारतीय जवान शहीद हो गया। आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि पाकिस्तान ने आज सुबह सुंदरबनी सेक्टर के खौर क्षेत्र में अंधाधुंध गोलीबारी कर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। उन्होंने कहा कि लगभग 09.45 बजे पाकिस्तान ने संघर्ष विराम का उल्लंघन किया, जिसमें एक बंदूकधारी ने भारतीय सेना के एक जवान को गोली मार दी, जिससे वह शहीद हो गया। सूत्रों ने बताया कि केरी बटल में तैनात आठ जाकली के लाल्यली इलाके में गोली मारने की यह घटना हुई। उन्होंने कहा, "राइफलमैन वरुण के गंभीर रूप से घायल होने के बाद उन्हें एमएच अखनूर शिफ्ट किया गया, जहां उनकी मौत हो गयी।"

उल्लेखनीय है कि छह नवंबर को राजौरी के नौशेरा सेक्टर में कलाल में सीमा की दूसरी तरफ से स्नाइपर हमले में एक सैनिक घायल हो गया था। राजौरी पुंछ सेक्टर के मंजाकोट में नियंत्रण रेखा के नजदीक शुक्रवार को गोलीबारी की एक अन्य घटना में बीएसएफ का एक जवान घायल हो गया था। गृह मंत्रालय ने एक आरटीआई के जवाब में बताया कि इस साल पहले सात महीने में प्रदेश में 1435 दफा संघर्ष विराम का उल्लंघन किया गया, जिसमें 52 लोग मारे गये और 232 लोग घायल हुए हैं।   

Monika Jamwal

Advertising