नहीं सुधर रहा नापाक पाकिस्तान, सुन्दरबनी में सीजफायर तोड़ा, जवान घायल

Friday, Mar 22, 2019 - 12:15 PM (IST)

जम्मू : विश्व भर में खुद को मासूम और बेचारा साबित करने की कोशिश में लगा पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। शुक्रवार को भी उसने जम्मू कश्मीर में एलओसी पर सीजफायर तोड़ा जिसमें एक जवान घायल हो गया। घायल को उधमपुर के कमान अस्पताल भर्ती किया गया है।


जानकारी के अनुसार पाकिस्तानी सैनिकों ने स्नाइपर हमला किया है। घायल जवान को सुन्दरबनी से एयरलिफ्ट करके उधमपुर भेजा गया है। आपको बता दें कि होली के दिन भी पाकिस्तान ने एलओसी में संघर्ष विराम उल्लंघन किया था जिसमें एक जवान शहीद हो गया था।
 

Monika Jamwal

Advertising