पाक ने एलओसी पर फिर किया संघर्ष विराम उल्लंघन

Saturday, Dec 08, 2018 - 01:55 PM (IST)

जम्मू: पाकिस्तान सुधरने का नाम नहीं ले रहा है। राजोरी के सुन्दरबनी में पाकिस्तानी सेना ने बिना उकसावे के गोलीबारी की। फिलहाल किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है। भारतीय सेना द्वारा गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है।

गौरतलब है कि वीरवार को भी पाकिस्तान ने सुन्दरबनी में गोलीबारी की थी जिसमें दो सैनिक घायल हो गये थे जिनमें एक सैनिक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया था।
 

Monika Jamwal

Advertising