राजोरी में पाकिस्तान ने शुरू की गोलीबारी, एलओसी से सटे स्कूल बंद

Thursday, Feb 01, 2018 - 10:12 AM (IST)

जम्मू: पाकिस्तान द्वारा राजोरी में सुबह से गोलीबारी की जा रही है। जानकारी के अनुसार नौशहरा के लाम सेक्टर, कमपाला, पुखरेनी, अनवास, भंडार, रतल बसाली और पीबी में पाक सैनिकों द्वारा भारी गोलीबारी की जा रही है। लोगों में डर और दहशत का माहौल व्याप्त है। वहीं सीमा से सटे करीब 71 स्कूलों को बंद कर दिया गया है। डीसी राजोरी के अनुसार क्षेत्र में लोगों की सुरक्षा के पूरे प्रबंध किए गए हैं।
 

Advertising