पाक की नापाक हरकत, पुंछ के सोनागली सेक्टर में कर रहा गोलीबारी

Wednesday, Jan 23, 2019 - 04:45 PM (IST)

पुंछ : पाकिस्तान लगातार सीमा पर संघर्ष विराम उल्लंघन कर रहा है। बुधवार को भी पाकिस्तनी सैनिकों ने पुंछ के मेंढर में एलओसी को निशाना बनाकर गोलीबारी की। सीमा पार से सोनागली क्षेत्र को निशाना बनाकर फायरिंग की जा रही है। भारतीय जवानों द्वारा भी गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है।


पाकिस्तान 2019 में लगातार सीमा को निशाना बना रहा है। पुंछ में एलओसी को निशाना बनाकर की जा रही फायरिंग से स्थानीय लोगों में डर बना हुआ है।
 

Monika Jamwal

Advertising