पाकिस्तान ने पुंछ में की गोलीबारी, 1 जवान शहीद, 1 घायल

Monday, Nov 12, 2018 - 09:55 PM (IST)

पुंछ : पाकिस्तानी सेना द्वारा किये गए हमले में भारतीय सेना एक जवान घायल हो गया जबकि एक जवान शहीद हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुंछ जिले की मेंढर तहसील में भारत पाक नियंत्रण रेखा स्थित सीमावर्ती क्षेत्र में भारतीय सेना के जवान अपनी अग्रिम चौकी पर देर शाम अपनी ड्यूटी दे रहे थे, इसी दौरान पाकिस्तानी सेना द्वारा स्नाईपपर की गोली दागते हुए भारतीय सेना के जवानो पर हमला किया जिसकी चपेट में आकर सेना का एक जवान शहीद हो गया।

शहीद की पहचान लांस नायक अंटोनी जे सेबस्टिअन के रूप में हुई है। वहीं हवलदार मैरी मुत्थु गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज हेतु सेना के अस्पताल में भर्ती करवाया गया। गौरतलब है की इससे पहले भी पाकिस्तानी सेना द्वारा राजौरी जिले के विभिन्न सीमावर्ती क्षेत्रों में स्नाईपपर शॉट द्वारा भारतीय सेना के दो जवानो को शहीद कर दिया गया था। 

Monika Jamwal

Advertising