पुंछ में पाक ने एलओसी पर दागे मोर्टार , बीएसएफ जवान घायल

Monday, May 06, 2019 - 04:21 PM (IST)

 पुंछ : पाकिस्तान एक तरफ शांति की बात कर रहा है और दूसरी तरफ लगातार एलओसी को निशाना बनाकर संघर्ष विराम उल्लंघन कर रहा है। सोमवार को भी पाकिस्तानी सैनिकों ने सीमा पर गोलीबारी जारी रखी। सीमा के उस पार से कृष्णा घाटी सेक्टर में ताबड़तोड़ फायरिंग की गई जिसमें बीएसएफ का एक जवान घायल हो गया। 


पाकिस्तान द्वारा मोर्टार के गोले दागे जा रहे हैं। भारतीय जवानों द्वारा गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है। वहीं इस बात की भी खबर है कि कुछ शैल रिहायशी इलाकों में भी गिरे हैं जिससे लोगों में डर का माहौल पैदा हो गया। आपको बता दें कि पाकिस्तान ने रविवार को भी एलओसी पर गोलीबारी की थी जिसके बाद प्रशासन ने कीरी सेक्टर में स्कूल बंद करने का आदेश जारी किया था।
 

Monika Jamwal

Advertising