पाक ने पुंछ में एलओसी को निशाना बनाकर की गोलीबारी, भारतीय सेना ने भी दिया मुंहतोड़ जवाब

Thursday, Oct 25, 2018 - 08:10 PM (IST)

पुंछ : अपनी नापाक हरकतों से बाज ना आते हुए पाकिस्तानी सेना ने एक बार फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए भारतीय क्षेत्र में गोलाबारी की। पाकिस्तानी सेना द्वारा वीरवार शाम पुंछ जिले में दो स्थानों पर संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए गोले बरसाए। प्राप्त जानकारी के अनुसार पाकिस्तानी सेना द्वारा बिना किसी कारण उकसावे की कार्रवाई करते हुए पुंछ जिले की कृष्णाघाटी सेक्टर एवं कर्माड़ा सेक्टर में मोर्टार दागे।

वहीं अचानक हुई गोलाबारी से क्षेत्र में एक बार फिर से दहशत का माहौल बन गया। भारतीय सेना द्वारा भी पाकिस्तान को उसी की भाषा में ज़ोरदार जवाब दिया गया, जिसके बाद पाकिस्तान द्वारा छोटे हथियारों से फायर किया। गौरतलब है की पाकिस्तान द्वारा बीते दिनों भारतीय सेना की ब्रिगेड मुख्यालय एवं सलोत्री में भारतीय सेना के शिविर पर भी गोले बरसाए गये थे।
 

Monika Jamwal

Advertising