पाकिस्तान ने किया संघर्षविराम का उल्लंघन, पुंछ में नियंत्रण रेखा से सटे क्षेत्रों को निशाना बनाया

Wednesday, Jun 03, 2020 - 07:19 PM (IST)

जम्मू : जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में बुधवार को पाकिस्तानी सेना ने नियंत्रण रेखा पर भारी गोलीबारी कर संघर्ष विराम का उल्लंघन जारी रखा । भारतीय सेना ने गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया। एक रक्षा प्रवक्ता ने कहा,'करणी सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास से बिना किसी उकसावे की गोलीबारी की गयी। यह पौने दो बजे शुरू हुई।' प्रवक्ता के अनुसार भारतीय सेना ने पाकिस्तानी गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया। दोनों पक्षों के बीच कुछ देर तक गोलीबारी चली। उनके मुताबिक भारतीय पक्ष में कोई हताहत नहीं हुआ।
 

Monika Jamwal

Advertising