पुंछ के बालाकोट सेक्टर में पाक ने की गोलीबारी, जवान घायल

Monday, Jan 08, 2018 - 07:13 PM (IST)

जम्मू: पाकिस्तान ने पुंछ के बालाकोट सेक्टर में फिर से गोलीबारी की है। गोलीबारी में एक जवान घायल हो गया है। जवान स्नाइपर शॉट से घायल हुआ है और उसकी गर्दन पर छर्रे लगे हैं। घायल की पहचान सिपाही मारक निमबंग के रूप में हुई है। जवान को राजोरी के अस्पताल में भर्ती किया गया है। उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
 

Advertising