पाकिस्तानी सेना ने पुंछ में दूसरे दिन भी एलओसी पर किया संघर्ष विराम का उल्लंघन

Monday, Dec 31, 2018 - 06:13 PM (IST)

पुंछ : अपनी नापाक हरकतों से बाज ना आते हुए पाकिस्तानी सेना द्वारा लगातार दुसरे दिन भी  एलओसी पर गोलीबारी की।  पाक सैनिकों ने भारतीय सेना की अग्रिम चौकियों पर छोटे हथियारों से गोलियां बरसाई । प्राप्त जानकारी के अनुसार पाकिस्तानी सेना द्वारा सोमवार शाम तकरीबन 4 बजकर 32 मिनट पुंछ जिला मुख्यालय के साथ सटे कारमारा सेक्टर में अचानक अकारण गोलीबारी शुरू कर दी।

फायरिंग स्वचालित आधुनिक हाथॉयरों से की गई। नियंत्रण रेखा पर दहशत एवं तनाव का माहौल बन हुआ है। भारतीय आर्मी भी फायरिंग का जवाब दे रही है। समाचार लिखे जाने तक दोनों और से रुक-रुक कर गोलियां बरसाई जा रही थी। 
 

Monika Jamwal

Advertising