नापाक पाक ने पुंछ में LOC को फिर बनाया निशाना, लोगों में तनाव

Friday, Apr 05, 2019 - 05:04 PM (IST)

जम्मू : पाकिस्तान ने शुक्रवार को एक बार फिर नौशहरा सेक्टर में एलओसी को निशाना बनाकर गोलीबारी की। पाकिस्तान की गोलीबारी से लोगों में डर बना हुआ है। वीरवार को भी सीमा पार से गोलीबारी की गई थी जिसमें तीन लोग घायल हो गये थे। पिछले आठ दिनों से पुंछ सेक्टर में पाकिस्तान रूक-रूकर कर लगातार फयरिंग कर रहा है।


जानकारी के अनुसार भारतीय सेना ने भी पाकिस्तानी गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया। वहीं गोलीबारी की आड़ में आतंकी घुसपैंठ न करें, इसके लिए भी सेना ने जवानों को अल्र्ट पर रखा है। पिछले महीने पाकिस्तानी गोलीबारी में पुंछ जिले में सेना के एक जवान सहित तीन लोग मारे गये थे जबकि 24 अन्य घायल हो गये थे।

Monika Jamwal

Advertising