पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास अग्रिम इलाकों पर पाकिस्तानी सेना की गोलाबारी

Thursday, Aug 27, 2020 - 02:12 PM (IST)

जम्मू : जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में बुधवार को नियंत्रण रेखा के समीप तीन सेक्टरों में अग्रिम चौकियों एवं गांवों पर पाकिस्तानी सैनिकों ने गोलीबारी करके संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। एक रक्षा प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। प्रवक्ता ने बताया कि भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया और अंतिम खबर आने तक दोनों पक्षों के बीच गोलाबारी जारी थी।

उन्होंने बताया कि पाकिस्तान बिना किसी उकसावे के शाहपुर, किरनी और कसबा सेक्टरों में शाम छह बजकर 50 मिनट पर छोटे हथियारों से गोलीबारी करने लगा और गोले दागने लगा। प्रवक्ता के अनुसार नियंत्रण रेखा के इस पार किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
 

Monika Jamwal

Advertising