पाकिस्तान ने संघर्षविराम का उल्लंघन कर माछिल सेक्टर में गोलाबारी की

Thursday, Jun 18, 2020 - 07:07 PM (IST)

श्रीनगर : पाकिस्तानी जवानों ने बृहस्पतिवार को नियंत्रण रेखा के पास संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए जम्मू कश्मीर के माछिल सेक्टर में भारतीय चौकियों की ओर गोलाबारी की। सेना के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा, '18 जून को, दोपहर बाद पाकिस्तान ने बिना किसी उकसावे के संघर्ष विराम का उल्लंघन किया और नियंत्रण रेखा के पास माछिल सेक्टर में मोर्टार दागे और अन्य हथियारों से गोलाबारी की।'

 

अधिकारियों ने बताया कि भारतीय सेना ने संघर्ष विराम उल्लंघन का करारा जवाब दिया। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
 

Monika Jamwal

Advertising