उड़ी में पाकिस्तान ने भारतीय चौकी पर की फायरिंग, 2 जवान घायल

Wednesday, Dec 05, 2018 - 02:50 PM (IST)

श्रीनगर: पाकिस्तान ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वो कभी नहीं सुधर सकता है। नापाक पड़ोसी ने बारामूला के उड़ी सेक्टर भारतीय चौकी को निशाना बनाकर गोलीबारी की जिसमें दो जवान घायल हो गये। जानकारी के अनुसार फायरिंग बुधवार सुबह कमलकोट पोस्ट पर की गई।


अधिकारिक जानकारी के अनुसार जवान तारबंदी की मरम्मत कर रहे थे कि तभी दूसरी तरफ से फायरिंग की गई। फायरिंग में सिपाही दूपो वेसूनाथ और नायक एम वलीम के तौर पर की गई है। यह दोनों जवान आठ आरआर के हैं। घायल जवानों को आर्मी अस्पताल में भर्ती किया गया है।
 

Monika Jamwal

Advertising