उड़ी सेक्टर में पाकिस्तान की ताबड़तोड़ गोलाबारी, दो लोग घायल

Saturday, Jun 20, 2020 - 02:24 PM (IST)

श्रीनगर: नार्थ कश्मीर के उड़ी सेक्टर में पाकिस्तान ने संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुये गोलीबारी की। सीमा पार से की गई फायरिंग में शनिवार को दो लोग घायल हो गये। पाकिस्तानी सैनिकों ने उड़ी के नम्बला में ताबड़तोड़ गोलाबारी की है। एसएसपी बारामूला अबदुल कयूम ने इस बात की जानकारी दी।


उन्होंने कहा कि सीमा पार से बिना उकसावे के गोलीबारी की गई। फायरिंग में अहमद शेख और मकबूल मंगरालल बुरी तरह से घायल हो गये। दोनों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। आपको बता दें कि पाकिस्तान जम्मू में पुंछ सेक्टर और कश्मीर में उड़ी सेक्टर को लगातार निशाना बनाकर गोलीबारी कर रहा है। इस बात की भी जानकारी है कि सीमा पार करीब 300 आतंकी घुसपैंठ की फिराक में हैं। पाकिस्तान गोलीबारी की आड़ में आतंकियों  को सीमा पार करवाता है।
 

Monika Jamwal

Advertising