गणतंत्र दिवस से पहले पाक ने किया संघर्ष विराम उल्लंघन, सुन्दरबनी सेक्टर में बरसाए गोले

Thursday, Jan 24, 2019 - 12:56 PM (IST)

जम्मू: जहां भारत अपने गौरवशाली इतिहास का गणतंत्र दिवस मनाने की तैयारियों में जुटा है वहीं नापाक पाकिस्तान सीामाओं को निशाना बनाने में लगा हुआ है। वीरवार को भी पाकिस्तानी सैनिकोंंं ने सुन्दरबनी सेक्टर में सीमा को निशाना बनाकर गोलीबारी की। 


जानकारी के अनुसार गोलीबारी सुबह करीब सवा नौ बजे की गई। पाकिस्तानी सैनिकों ने छोटे हथियारों से भारतीय चौकियों पर गोलियां बरसाईं। भारतीय जवानों ने भी गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया। बुधवार को भी पाकिस्तान ने पुंछ के मेंढर की सोनागली में गोलीबारी की थी।
 

Monika Jamwal

Advertising