पाकिस्तान ने अब राजोरी में एलओसी को बनाया निशाना, कर रहा है गोलीबारी

Wednesday, Feb 28, 2018 - 01:33 PM (IST)

 जम्मू: पाकिस्तान अपनी चालबाज हरकतों से सुधर नहीं रहा है। बुधवार को फिर से पाकिस्तानी सैनिकों ने एलओसी को निशाना बनाकर गोलीबारी की। पाक द्वारा राजोरी जिलमें सुबह से गोलीबारी की जा रही है। भारतीय सेना भी गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दे रही है। अभी तक किसी तरह के जानी माल नुकसान की खबर नहीं है।


राजोरी के डीसी शाहिद इक्बाल ने इस संदर्भ में टवीट किया है। उन्होंने लिखा है कि पाकिस्तान ने राजोरी और सुन्दरबनी में गोलीबारी की है। गौरतलब है कि पाकिस्तान ने कल ङ्क्षभबर गली सेक्टर में कई भारतीय पोस्टों को निशाना बनाकर गोलीबारी की थी। गोलीबारी में भारतीय बीएसएफ के दो जवान घायल हो गये थे। वहीं राजोरी जिले और बालाकोट सेक्टर के चार जोन में करीब 72 स्कूलों में आज छुट्टी कर दी गई है।
 

Advertising