पुंछ में पाकिस्तान ने किया संघर्ष विराम उल्लंघन, तीन घंटे तक करता रहा गोलीबारी

Tuesday, Sep 18, 2018 - 01:23 PM (IST)

पुंछ : पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है और एलओसी पर बिना उकसावे के गोलीबारी कर रहा है। पाकिस्तानी सैनिकों की 24 फ्रंटियर ने अपनी बकरी पोस्ट से सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात को पुंछ सेक्टर के गुलपुर में गोलीबारी की। उन्होंने भारत की चीता और मेन बेगम पोस्ट को निशाना बनाकर फायरिंग की। रात एक बजे से शुरू हुई गोलीबारी सुबह तीन बजे तक चली। भारतीय सैनिकों ने भी गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया।


गौरतलब है कि पाकिस्तान ने इस वर्ष सीमा पर सबसे ज्यादा सीजफायर उल्लंघन किया है। वर्ष 2018 के शुरूआत के पहले दो महीनों में ही पाकिस्तान ने सीमा पर करीब 633 बार युद्धबंधी तोड़ी। इसमें 10 जवान शहीद हो गये और 12 सिविल लोग मारे गये। इसके बाद भी यह क्रम जारी रहा। दो दिन पूर्व ही कालाकोट में पाकिस्तानी सैनिकों की स्नाइपर गोली से एक जवान घायल हो गया।
 

Monika Jamwal

Advertising