नापाक पाक की हरकत, पुंछ में की गोलीबारी, नागरिक की मौत

Wednesday, Aug 21, 2019 - 06:59 PM (IST)

जम्मू : पाकिस्तान की बौखलाहट कम होने का नाम नहीं ले रही है। बुधवार को फिर से उसने पुंछ में एलओसी पर गोलीबारी की। फायरिंग में एक 22 वर्षीय सिविल नागरिक की मौत हो गई।


जानकारी के अनुसार दबराज गांव में मोर्टार शेल एक घर में गिरा जिससे मोहम्मद अब्दुल्ल करीम गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे फौरन अस्पताल में भर्ती किया गया पर उसकी मौत हो गई। मंगलवार को भी पाकिस्तानी गोलीबारी में एक जवान शहीद हो गया था, जबकि आधा दर्जन घरों को भी नुकसान हुआ था। 
 

Monika Jamwal

Advertising