गणतंत्र दिवस पर भी पाक नहीं आया बाज, मनकोट सेक्टर में गोलीबारी

Saturday, Jan 26, 2019 - 03:17 PM (IST)

पुंछ :जहां एक तरफ पूरा भारत गणतंत्र दिवस के जश्न मना रहा है वहीं पाकिस्तान ने 26 जनवरी को भी मेंढर के मनकोट सेक्टर में सीमाओं को निशाना बनाकर गोलीबारी की। पाक सैनिकों ने शनिवार को सुबह दस बजे के करीब पहले छोटे हथियारों से गोलीबारी की और फिर उसके बाद मोर्टार के गोले दागे। भारतीय जवानों ने भी गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया।


वहीं पुंछ के चक्का दां बाग में गणतंत्र दिवस के मौके पर दोनों देशों के बीच इस बार मिठाईयों का आदान प्रदान नहीं हुआ।
 

Monika Jamwal

Advertising