नहीं बाज आ रहा पाकिस्तान, पुंछ में फिर शुरू की गोलीबारी

Monday, Mar 04, 2019 - 06:25 PM (IST)

 पुंछ : पाकिस्तान अपनी नापाक आदतों से सुधरने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को फिर पाकिस्तानी सैनिकों ने पुंछ में एलओसी को निशाना बनाकर गोलीबारी शुरू कर दी। फायरिंग किरनी सेक्टर में की जा रही है।


रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तानी सैनिक बिना उकसावे के गोलीबारी कर रहे हैं। हांलाकि शनिवार से सीमाएं शांत थी पर सोमवार को फिर से सीमा के उस पार से फायरिंग शुरू कर दी गई। पंजाब केसरी के रिपोटर के अनुसार पाकिस्तान मोर्टार के गोले दाग रहा है। भारतीय सैनिक भी उसे मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। आपको बता दें कि सुबह अखनूर में भी पाकिस्तान ने गोलीबारी की थी।


सीमा पर तनाव से लोग परेशान
पिछले सप्ताह भारत की पीओके में की गई एयरस्ट्राइक के बाद सीमाओं पर तनाव के हालात हैं जिससे लोग काफी डरे हुये हैं। राजोरी, बालाकोट, पुंछ, मनकोट, किरनी और केजी सेक्टरों में पाकिस्तान लगातार गोलीबारी कर रहा है। अभी तक की गोलीबारी में चार लोगों की मौत हो चुकी है।
 

Monika Jamwal

Advertising