पुंछ और राजोरी में पाकिस्तान का संघर्ष विराम उल्लंघन, अब दाग रहा मोर्टार के गोले

Saturday, Mar 02, 2019 - 06:39 PM (IST)

पुंछ : शांति को लेकर पाकिस्तान के सारे वादे और दावे खोखले साबित हो रहे हैं। शनिवार को भी पाकिस्तानी सैनिकों ने पुंछ और राजोरी में एलओसी को निशाना बनाकर गोलीबारी की। पाकिस्तानी गोलीबारी का यह पांचवा दिन है। शुक्रवार रात को भी पाकिस्तानी गोलीबारी में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई जबकि सेना के दो जवान घायल हो गये। 
शनिवार सुबह भी पाकिस्तान ने गोलीबारी जारी रखी। रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि पाकिस्तान अब मोर्टार के गोले दाग रहा है। लोगों मे ंएक तरह से डर और दहशत का माहौल है। भारतीय सैनिक भी पाकिस्तानी गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। फिलहाल आज किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है।

 

एक सप्ताह में 60 बार फायरिंग
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री भले ही शांतिदूत बनने की कोशिश कर रहे हैं पर उनकी सेना सीमा पर गोलीबारी करने का कोई मौका नहीं छोड़ रही है। पाकिस्तानी सेना ने एक सप्ताह में सीमा पर साठ बार गोलीबारी की है और  एलओसी में 70 से अधिक सिविल क्षेत्रों और अग्रिम चौकियों को निशाना बनाया है। कश्मीर के बारामूला और उड़ी से लेकर पुंछ के राजोरी, के जी सेक्टर, मनकोट, बालाकोट सेक्टर और सांबा में गोलीबारी की जा चुकी है। अब तक की गोलीबारी में नौ लोग घायल हो चुके हैं जिनमें जवान भी शामिल हैं।
 
 

Monika Jamwal

Advertising