पुंछ सेक्टर में पाकिस्तान ने फिर किया सीजफायर उल्लंघन, दागे मोर्टार के गोले

Thursday, Dec 07, 2017 - 05:50 PM (IST)

पुंछ : पड़ोसी देश पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। एक बार फिर नापाक हरकत करते हुए पाक सैनिकों ने पुंछ में सीजफायर उल्लंघन किया है। पाक ने पुंछ में एलओसी की फारवर्ड पोस्टों और सिविल क्षेत्रों में मोर्टार के गोले दागे हैं।  पाक सेना की इस गोलाबारी से नियंत्रण रेखा के पास स्थित जंगल में आग भी लग गई है। दिन दिहाड़े पाक सेना द्वारा की गई गोलाबारी के कारण क्षेत्र के लोगों में दैहशत का माहोल बन गया है।स्थानिय लोगों का कहना हैकि पाक सेना ने अचानक दिन के तीन बजे गोलाबारी शुरू कर दी जोकि देर शाम तक लगातार जारी है। भारतीय जवानों द्वारा भी पाकिस्तानी गोलीबारी का उचित जवाब दिया जा रहा है।

Advertising