नापाक पाक ने पुंछ में फिर तोड़ा सीजफायर

Monday, Sep 11, 2017 - 04:15 PM (IST)

जम्मू: पड़ोसी पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। सीजफायर तोड़ते हुए पाकिस्तान ने पुंछ में एक बार फिर एलओसी को निशाना बनाया है। पाक ने शाहपुर के पी-1 और पी-2 पोस्ट को निशाना बनाकर गोलीबारी की है। भारतीय जवान भी पाकिस्तानी गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। तुरंत कार्रवाई करते हुए भारतीय जवानों ने भी पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया है।


गोलीबारी में किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है। जानकारी के अनुसार पाकिस्तानी गोलीबारी को देखते हुए अंतराष्ट्रीय सीमा और एलओसी पर अलर्ट कर दिया गया है। गौरतलब है कि आज केन्द्रिय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने भी नौशहरा में एलओसी का दौरा किया। उन्होंने पाकिस्तान को चेतावनी दी है कि वो जम्मू कश्मीर में घुसपैंठ करना बंद कर दे।

 

Advertising