नौशहरा में पाकिस्तान की गोलीबारी जारी, संघर्ष विराम उल्लंघन से बाज नहीं आ रहा पाक

Tuesday, Mar 05, 2019 - 02:49 PM (IST)

जम्मू: आतंकवाद को लेकर पाकिस्तान की दोगली नीति पिछले कुछ दिनों से जम्मू कश्मीर में हर रोज उजागर हो रही है। जहां बदमिजाज पड़ोसी शांति को लेकर बातें कर रहा है वहीं हर दिन सीमा पर गोलीबारी कर अपने नापाक मंसूबे भी दर्शा रहा है। मंगलवार को भी पाकिस्तान ने एलओसी को निशाना बनाकर फायरिंग की।


स्थानीय लोगों के अनुसार पाकिस्तान की तरफ से सुबह साढ़े ग्यारह बजे के करीब फायरिंग की गई। जानकारी के अनुसार गोलीबरी में मोर्टार के गोले दागे गये। इस वर्ष अभी तक पाकिस्तान लगातार सीजफायर उल्लंघन कर रहा है। अभी तक पाकिस्तान 80 से बार संघर्ष विराम का उल्लंघन कर चुका है।
 

Monika Jamwal

Advertising