पाकिस्तान ने नौशहरा सेक्टर में किया संघर्ष विराम का उल्लंघन, जवान घायल

Saturday, Sep 15, 2018 - 04:18 PM (IST)

 

जम्मू: नापाक पड़ोसी ने एक बार फिर सीमा पर शांति भंग कर गोलीबारी की। शनिवार सुबह करीब साढ़े दस बजे पाकिस्तानी सैनिकों ने नौशहरा सेक्टर में गोलीबारी की। फायरिंग में भारतीय सेना का एक जवान घायल हो गया। घायल को उधमपुर के कमांड अस्पताल में भर्ती किया गया है और उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।


गौरतलब है कि आतंकियों ने सीमा पर घुसपैठ करनी शुरू कर दी है। बीते दिनों झज्जर कोटली से लगे ककरयाल गांव में सेना ने तीन आतंकियों को मार गिराया। ये आतंकी भी घुसपैठ करके आए थे और कश्मीर जाने की फिराक में थे।
 

Monika Jamwal

Advertising