नौशहरा में पाकिस्तान ने किया संघर्ष विराम उल्लंघन, दाग रहा है गोले

Wednesday, Feb 14, 2018 - 07:05 PM (IST)

जम्मू: पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज आता दिखाई नहीं दे रहा है। पड़ोसी देश द्वारा जम्मू कश्मीर में सीमाओं को लगातार निशाना बनाकर गोलीबारी की जा रही है। रिपोर्ट के अनुसार नौशहरा में पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा भारी गोलीबारी की जा रही है। गोलीबारी की रेंज में कलाल, कलसियां और बाबा खोड़ी क्षेत्र भी शामिल हैं।


जनवरी महीने से पाकिस्तान द्वारा एलओसी और इंटरनेशनल बार्डर को लगातार निशाना बनाया जा रहा है। रिपोर्ट के अनुसार भारतीय सैनिक भी पाक गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। गौरतलब है कि रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने सुजवां में मिल्ट्री स्टेशन पर हुए आतंकी हमले के बाद कहा था कि पाकिस्तान को उसी की भाषा में जवाब दिया जाएगा। सुजवां हमले में भारतीय सेना के 5 जवान शहीद हो गए जबकि एक सिविल नागरिक की भी मौत हो गई।
 

Advertising