पुंछ के मेंढर सेक्टर में पाकिस्तानी की भारी गोलीबारी, डर से ग्रामीण की मौत, नायब सरपंच घायल

Saturday, Jul 20, 2019 - 02:51 PM (IST)

पुंछ : शनिवार सुबह से मेंढर सेक्टर में पाकिस्तानी सैनिक भारी गोलीबारी कर रहे हैं। सुबह करीब नौ बजे शुरू हुई गोलीबारी 11 बजे तक जारी रही। अभी भी रूक-रूक कर एलओसी पर फायरिंग जारी है। वहीं एक ग्रामीण की मौत भी हो गई है। जानकारी के अनुसार डेरी दबसी में एक ग्रामीण के घर पर मोर्टार का गोला गिरा और गोले के फटने से दहशत के कारण घर के एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं कृष्णा घाटी में पाकिस्तानी गोलीबारी में बलनोई के नायब सरपंच  जफर उल्लाह खान घायल हो गये। उन्हें इलाके लिए पुंछ रेफर किया गया है।


पाकिस्तानी सैनिकों ने सुबह नौ बजे पहले छोटे हथियारों से सीमा पार से गोलीबारी शुरू की और बाद में मोर्टार के गोले दागने शुरू कर दिये। आपको बता दें कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जम्मू कश्मीर के दौरे पर हैं। रक्षा मंत्री बनने के बाद राजनाथ सिंह का यह पहला दौरा है। वह आज जम्मू संभाग के सांबा और कठुआ में दो पुलों का उद्घाटन करेंगे और सीमांत लोगों के लिए बनाए जा रहे बंकरों के निर्माण कार्य का जायजा लेंगे। 

Monika Jamwal

Advertising