पाकिस्तानी सैनिकों ने नियंत्रण रेखा पर की गोलीबारी

Tuesday, May 28, 2019 - 02:33 PM (IST)

जम्मू :  पाकिस्तान सैनिकों ने फिर संघर्षविराम का उल्लंघन करते हुए मंगलवार को जम्मू कश्मीर के कठुआ और जम्मू जिलों में नियंत्रण रेखा पर अकारण गोलीबारी की। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने सोमवार की रात कठुआ के हीरानगर सेक्टर में चंदावन अग्रिम चौकी को लक्ष्य कर पांच से छह राउंड गोलियां चलायी। सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने जवाबी कारर्वाई में गोलियां चलायी। उन्होंने बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने पुंछ के शाहपुर सेक्टर में नियंत्रण रेखा से सटे इलाकों में गोलियां चलायी। गोलीबारी में किसी के घायल होने अथवा कोई नुकसान होने की रिपोटर् नहीं है।

 

Monika Jamwal

Advertising